बिसौली,बदायूं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. हृदेश कठेरिया ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, भोजनालय व साफ-सफाई आदि की व्यवस्था परखी। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार को एसपी देहात ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, भोजनालय, थाने की साफ सफाई, बंदीगृह आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कमियों को दुरुस्त करने के लिए भी निर्देश दिए। वहीं उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस मधुर व्यवहार करें, उनकी शिकायतों का समय पर गुणवत्तापूर्वक समाधान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी देहात ने थाने में लंबित पराक्रम के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर को पुलिस गश्त व्यवस्था मजबूत करने, आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस को आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को जाना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर, क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

