बिसौली कोतवाली में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. हृदेश कठेरिया ने आगामी त्यौहारों को लेकर व्यापारियों धर्म गुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक ली।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। शनिवार को कोतवाली में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. हृदेश कठेरिया ने महाशिवरात्रि, रमजान एवं होली सकुशल मनाने के लिए व्यापारियों, धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक ली। उन्होंने त्योहारों को आपसी भाईचारा के साथ शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल मनाने का अनुरोध किया। एसपी ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं और त्योहारों के दृष्टिगत मंदिर व मस्जिदों पर लगाए गए लाउडस्पीकर मानक के अनुसार ही ध्वनि रखने का निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने या माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि त्योहार के दौरान संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाएगी। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, निरंतर गश्त की जाएगी और सीसीटीवी कैमरा से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मीटिंग में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा, प्रांतीय सदस्य बोबी गुप्ता, मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार अशरफी, संजय अग्रवाल, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, सत्यपाल सिंह, श्रीराम रस्तोगी, गोपाल अग्रवाल, मदरसे के सदर इरशाद खां, धर्मेंद्र कुमार शाक्य, इसहाक सैफी, प्रधान धर्मवीर सिंह, पंकज राना, केपी मौर्य, अनीस खां, हाजी तौफीक अहमद, भीमसेन आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

