नाबालिग लड़की लापता लड़की के पिता ने पड़ोसी युवक पर उसे बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का लगाया आरोप
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। नगर एक मोहल्ले में नाबालिग लड़की लापता हो गई है। लड़की के पिता ने पड़ोसी युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। यह घटना 5 फरवरी, 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।
नगर के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15-16 वर्षीय बेटी रोज की तरह जानवरों के लिए घास काटने गई थी। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
तलाश के बाद घर लौटने पर पिता को पता चला कि उनके पड़ोसी सुनील दत्त पुत्र कन्हई उनकी बेटी को अपने साथ कहीं भगा ले गया है। पिता ने आरोप लगाया है कि सुनील दत्त के पिता कन्हई लाल और भाई मनोज व मुनीश ने भी इस काम में उसका सहयोग किया है।
पिता के अनुसार, जब उन्होंने सुनील दत्त के परिवार से अपनी बेटी के बारे में पूछा, तो उन्होंने धमकी देना शुरू कर दिया। आरोपी परिवार के मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मम्मी की जांच की जा रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

