थाना क्षेत्र के ग्राम रसुलपुर बेला से एक 14-15 वर्षीय किशोर लापता पुलिस में दर्ज कराई गुमशुद हुई

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर बेला से एक 14-15 वर्षीय किशोर लापता हो गया है। किशोर का नाम गिरीश है और वह 12 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे अपनी दुकान और चक्की से खाना खाने के लिए घर जा रहा था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है।
गिरीश गांव में ही अपनी चक्की और परचूनी की दुकान चलाता है। घटना के समय वह दुकान से घर के लिए निकला था, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा। परिवारजनों ने उसकी तलाश अपने सभी जानने वालों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों से की, लेकिन अब तक उसके बारे में कोई उचित जानकारी नहीं मिल पाई है।
लापता किशोर के पिता दयाराम पुत्र सेवाराम ने सहसवान थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि उनके बेटे की तलाश के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
लापता गिरीश की शारीरिक बनावट छर्रहरी है, उसका रंग सांवला है और लंबाई लगभग 5 फीट 1 इंच है। उसका चेहरा लंबा है। उसने काली हाफ बनियान और काली पैंट पहनी हुई थी, और पैरों में चप्पल थी। वह मानसिक रूप से स्वस्थ है और उसके हाथ में स्टील का कड़ा है।
गिरीश पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है और कश्यप जाति से संबंध रखता है। उसके शरीर पर पहचान के तौर पर गर्दन के पीछे और उल्टी कमर की तरफ दाद का निशान है। उसका आधार कार्ड नंबर 9987121XXXXX है।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!