समाजवादी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए फर्जी तरीके से फॉर्म – 7 भरवाने का गंभीर आरोप लगाया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए फर्जी तरीके से फॉर्म – 7 भरवाने का गंभीर आरोप लगाया है। विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एसडीएम राशि कृष्णा को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में विधानसभा क्षेत्र में फर्जी तरीके से फॉर्म सात का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर जीवित मतदाताओं के वोट काटने का खेल चल रहा है। फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर जीवित मतदाताओं के वोट काटने के लिए फॉर्म सात भरकर बीएलओ को दिए जा रहे हैं। यह लोकतंत्र में निंदनीय हैं। सतीश प्रेमी
पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग “भारत सरकार” ने मांग की कि पूरी प्रक्रिया के दौरान ऐसी कोशिश हो कि कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यदि यह फर्जीवाड़ा नहीं रूका तो समाजवादी पार्टी सड़क पर आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव, सतीश प्रेमी पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग “भारत सरकार” पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, काजी शाहनवाज खान, प्रशांत यादव, राजू यादव, विक्रम सिंह, महेश पाल सिंह, मुकेश सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

