रामनगर बाराबंकी मुख्य हाईवे स्थित चौराहे पर मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यागिरी के आगमन पर क्षेत्रीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी नेता सुनील सिंह सेवक ने अपने साथियों के साथ पुष्पमाला पहनाकर महंत का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महंत दिव्यागिरी ने सनातन धर्म की परंपराओं, उसकी प्राचीनता और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना का संदेश देती है।
कार्यक्रम में आदित्य टाइगर, राघवेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, डब्लू, विकास, पंकज कुमार, विमलेश सहित अन्य गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक विषयों पर चर्चा की और महंत से आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और सामुदायिक एकता का माहौल देखने को मिला।
स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम के अगुआ सुनील सिंह सेवक की सराहना करते हुए कहा कि संत-महंत के स्वागत-सम्मान से क्षेत्र की धार्मिक गरिमा और सामाजिक समरसता को मजबूती मिली है।
Related Posts

