कभी ठंड तो कभी हल्की गर्मी महसूस हो रही है ऐसे उतार चढाव भरे मौसम का असर सीधे सेहत पर पड़ता है।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। कभी ठंड तो कभी हल्की गर्मी महसूस हो रही है, ऐसे उतार चढ़ाव भरे मौसम का असर सीधे सेहत पर पड़ता है। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी ने बताया कि तापमान में अचानक बदलाव से सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार की समस्या बढ़ सकती है। कई लोगों को सिरदर्द, थकान और शरीर में दर्द की शिकायत भी होने लगती है। इस मौसम में वायरल इंफेक्शन तेजी से फैलते हैं, जिससे इम्यूनिटी कमजोर पड़ सकती है। श्री माहेश्वरी ने बताया कि मौसम के हिसाब से अपनी दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी होता है। खान-पान संतुलित रखें और शरीर को पर्याप्त पोषण दें। हल्का और ताजा भोजन पाचन को बेहतर रखता है। दिन में पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। मौसम के अनुसार कपड़े पहने और सुबह शाम की ठंड से बचें।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

