इतनी नफ़रत आखिर ये नफरती लोग देश को कहां ले जाना चाहते हैं

मुकीम अहमद अंसारी

स्कूटी सवार हिन्दु युवक ने तीन मुस्लिमों को दौडा़-दौडा़ का पीटा युवक द्वारा मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।

इस्लामनगर/बदायूं। मदरसे के लिए चंदा मांगने आए मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ स्कूटी सवार दबंग युवक ने जमकर मारपीट और गाली गलौज भी की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष डर के मारे घर लौट गया मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आपको बता दें यह पूरा मामला थाना इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा रुदायन का है जहां तीन लोग मदरसे के लिए चंदा मांगने आये थी तीनों लोग मुस्लिम समुदाय के थे। अचानक पीछे से आ रहे स्कूटी सवार युवक ने रोककर मुस्लिम समुदाय के बुजुर्ग और अन्य लोगों के साथ मारपीट कर दी और उनको दौड़ा दौड़ा कर पीटा।सिर पर लगी टोपी उतार कर लात घूसों से मारपीट करते हुए वहां से भगा दिया जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तीन दिन बाद घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ितों ने थाना इस्लामनगर पहुंचकर शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!