बदायूं में एमएलसी वागीश पाठक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर बदायूं के विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण पत्र सौपे

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। एमएलसी वागीश पाठक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बदायूं के विकास कार्यों  से जुड़े महत्वपूर्ण पत्र सौपे! इसमें बदायूं मुरादाबाद मार्ग का नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण उघैती खडुआ नाधा  मार्ग के नवीनीकरण,बदायूं में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, बदायूं एवं सहसवान पशु चिकित्सालय का जीर्णोदार एवं डॉक्टर की संख्या बढ़ाना,बदायूं क्लब का सौंदर्यकरण एवं इंडोर बैडमिंटन कोर्ट व जिम की स्थापना की मांग रखी जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी विषयों पर विचारउपरांत कार्रवाई की जाएगी इसके साथी एमएलसी वागीश पाठक ने बताया कि बिसौली विधानसभा के सहानपुर सुजानपुर मार्ग के चौड़ीकरण की भी मांग रखी है !! एमएलसी वागीश पाठक ने बताया कि बदायूं मुरादाबाद फर्रुखाबाद मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण की मांग सदन में नियम 115 के अन्तर्गत भी उठाया।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!