भारतीय स्टेट बैंक का वीसी पॉइंट किया गया उद्घाटन

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। विकासखंड दहगवां के ग्राम पंचायत नदायल में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर अमित कटियार सदर विधायक पूर्व मंत्री महेश चन्द गुप्ता के भतीजे युवा नेता मयंक गुप्ता ने फीता काटकर बैंक के बीसी पॉइंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए दहगवां ब्रांच के भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर अमित कटियार द्वारा बताया गया कि यहां पर स्टेट बैंक के नए खाते खोले जाएंगे एवं ₹30000 का लेनदेन बिना कोई शुल्क के कर सकते हैं ।
उद्घाटन के समय सभी नदयाल एवं आसपास के ग्राम वासियों के साथ भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर अमित कटियार मयंक गुप्ता एवं अबीर सक्सेना मीडिया प्रभारी सोमवीर सिंह यादव मुजाहिद रजा मीडिया प्रभारी रत्नेश कुमार हर्वेश यादव सोमेंद्र पाठक डॉ.हरवीर सिंह शिव कुमार सक्सेना एवं सभी पत्रकार बंधु एवं ग्रामवासी उद्घाटन के समय मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!