शहाबपुर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने पैदल रुट मार्च निकाला
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ पैदल रूट मार्च निकाला। मंगलवार को थाना क्षेत्र के कस्बा शहाबपुर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस स्टाफ के साथ शहाबपुर चौराहे से पैदल रूट मार्च शुरू किया। यह रूट मार्च कस्बे की विभिन्न गलियों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों और दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और आमजन के सहयोग से क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है। रूट मार्च के दौरान उप निरीक्षक रमेशचंद्र, सत्यपाल सिंह, राम नायक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

