ट्रैक्टर एजेंसी पर ट्रक से नए ट्रैक्टर को उतारते समय ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। शुक्रवार सुबह एजेंसी पर बिक्री को आए नए ट्रैक्टर को ट्रक से उतारते वक्त अचानक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर उतार रहे युवक की दबकर मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
हादसा कोतवाली सहसवान क्षेत्र के कस्बा सहसवान में हुआ। इसी इलाके के गांव अल्लीपुर टप्पा निवासी रामसेवक (19) पुत्र नौबत सिंह ट्रैक्टर एजेंसी पर नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह कंपनी की ओर से नए ट्रैक्टर्स का ट्रक एजेंसी पर पहुंचा था। इन ट्रैक्टर्स को रामसेवक ट्रक से नीचे उतार रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया और रामसेवक उसके नीचे दब गया। एजेंसी पर मौजूद स्टाफ के लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर को सीधा करके रामसेवक को निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां डॊक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे, जबकि अब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!