सोमवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान ऐसा दृश्य भी देखने को मिला, जब परीक्षा केंद्र पर इंटर उर्दू विषय का एक पचीकृत क्षात्र परीक्षा देने पहुंचा।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में सोमवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जब परीक्षा केंद्र पर इंटर उर्दू विषय का एक पंजीकृत छात्र वारिस जुबैरी परीक्षा देने पहुंचा। एक छात्र को परीक्षा दिलाने के लिए एक दो नहीं बल्कि 18 शिक्षकों और कर्मचारियों को ड्यूटी करनी पड़ी। सुबह की पाली में इस छात्र की परीक्षा कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई थी। परीक्षा कराने के लिए केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक, एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक परीक्षा सहायक, दो कक्ष निरीक्षक, तीन आंतरिक सचल दल, एक अवमोचक, एक लिपिक तथा परीक्षा व्यवस्था व कॉपी का बंडल लाने ले जाने में तैनात पांच कर्मचारी और दो पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। तब इस छात्र की परीक्षा कराई गई।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

