ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर बरामद।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। थाना दातागंज पुलिस ने ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मोनू प्रताप सिंह, शादाब हुसैन और गोविन्द कुमार निवासी ग्राम छछऊ थाना दातागंज हैं।
पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को तीनों आरोपियों ने योजना बनाकर राजेश कुमार शर्मा के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने आरोपियों को निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के कैल्याई-छछऊ अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर स्वराज 735 FE भी बरामद कर लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!