डीके कोल्ड स्टोरज में एक सादा समारोह में क्षेत्र के सम्मानित किसानों को फूलमाला है पहनकर स्वागत किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। बिसौली – बदायूं रोड स्थित डी.के. कोल्ड स्टोरज में एक सादा समारोह में क्षेत्र के सम्मानित किसानों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डी. के. कोल्ड स्टोरेज के मालिक डा. गुंजन गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के सम्मानित किसानों के सहयोग और विश्वास की वजह से ही उनके कोल्ड स्टोरेज में 95 फीसदी भंडारण हो चुका है। उन्होंने सभी किसानों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने किसान भाइयों को भविष्य में और बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया। पुलकित वार्ष्णेय ने कहा कि यूं तो कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण कार्य फरवरी के प्रथम सप्ताह से ही शुरू हो गया था। सभी किसान भाइयों के सहयोग से हमारा कोल्ड स्टोरेज का भंडारण समय से पूरा हो चुका है। इस अवसर पर रक्षित, ओमेंद्र यादव, दीपक ठाकुर, पप्पू ठाकुर, राजपाल यादव, विपनेश गौतम, गंगावासी शाक्य, शिशुपाल सागर, अशोक सागर, छंगे खां आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

