फील्ड ऑफिसर से रुपए 140000 की लूट फील्ड ऑफिसर की मोटरसाइकिल रोककर बदमाशों ने की थी लूटपाट और मोबाइल भी तोड़ गए।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। सहसवान में एक फील्ड ऑफिसर से 1,40,640 रुपये की लूट हो गई। यह घटना 10 मार्च, 2026 की रात करीब 8 बजे सहसवान के दरियापुर कोल्हाई मार्ग पर हुई। पीड़ित अभिनय मिश्रा, शिखा अर्बन एंड रूरल इंटरप्राइजेज कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
अभिनय मिश्रा अपनी कंपनी के सदस्यों से कुल 1,40,640 रुपये की वसूली कर सराय मंसुख गांव से सहसवान स्थित अपने कार्यालय लौट रहे थे। दरियापुर गांव के खंडजे रास्ते पर पहले से खड़े तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।
बदमाशों ने तुरंत अभिनय मिश्रा की जेब से नकदी निकाल ली। उन्होंने पीड़ित का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और कोल्हाई की तरफ फरार हो गए।
घटना के बाद, अभिनय मिश्रा ने फोन पर अपने मैनेजर को पूरी जानकारी दी। मैनेजर थोड़ी देर में घटनास्थल पर पहुंच गए।
थाना प्रभारी मुजरिया विदेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!