खेत की मेड तोड़ने का विरोध करने पर खेत स्वामी और उसके भतीजे पर लाठी डंडों से किया हमला
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। में खेत की मेड़ तोड़ने का विरोध करने पर एक किसान और उसके भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। यह घटना 10 मार्च 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे शाहपुर ताहरखेड़ा गांव में हुई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शाहपुर ताहरखेड़ा निवासी शमरूल हसन ने बताया कि उनका खेत शाहपुर ताहरखेड़ा और कस्बा भगता बाहर चुंगी के पास है। उनके खेत की मेड़ के पास नवाव पुत्र अली शेर, राशिद पुत्र अली शेर और मुहम्मद मियाँ पुत्र नवाव का खेत है। शमरूल हसन का आरोप है कि ये लोग पिछले कुछ दिनों से उनकी खेत की मेड़ तोड़कर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
10 मार्च की सुबह जब शमरूल हसन अपने खेत पर गए, तो उन्होंने नवाव, राशिद, मुहम्मद मियाँ और शहजाद पुत्र राशिद को मेड़ तोड़ते और उनकी जमीन पर कब्जा करते देखा। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में शमरूल हसन को खुली और अंदरूनी चोटें आईं।
शमरूल हसन के भतीजे मूंसर अली पुत्र शमशुल हसन ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने मूंसर अली को भी पीटा, जिससे उसे भी अंदरूनी चोटें आईं। मौके पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने शमरूल हसन और मूंसर अली को बचाया। इसके बाद आरोपी शमरूल हसन और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
शमरूल हसन ने सहसवान थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

