एम-एफ हाईवे पर स्थित सत्य ट्रेडर्स माॅल में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बुधवार देर रात नगर पंचायत मुंडिया धुरेकी एम-एफ हाईवे पर स्थित सत्या ट्रेडर्स मॉल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मॉल आग की चपेट में आ गया। रात के सन्नाटे में उठती आग की ऊंची ऊंची लपटे और आसमान तक फैला धुएं का गुबार देखकर इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और देर से पहुंची दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए घंटों तक जद्दोजहद करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात अचानक मॉल से धुआ उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने जब आग की भीषण लपटे देखी तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में मॉल के अंदर रखा सामान जलने लगा और पूरा परिसर धधकने लगा। सूचना मिलते ही बदायूं और सांभा एल जनपद से दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में करीब पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मॉल के मालिक संजय गर्ग के अनुसार आग लगने से मॉल के अंदर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है। प्रशासन का कहना है की जांच के बाद ही आग लगने के असली कर्म का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!