नगर व क्षेत्र में रमजान के के पाक महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। नगर व क्षेत्र में रमजान के पाक महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमे कि नमाज मस्जिदों में अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिद में जुटे और अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाकर इबादत की। नगर की कादरी मस्जिद में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक़ रजा उवैसी ने रोजा नमाज व जकात की फजीलत बयान करते हुए कहा कि यह रमजान का तीसरा और आखिरी अशरा चल रहा है। इस अशरे में एतकाफ की भी बड़ी फजीलत है, जिसमें सभी मोमिनो को अपने रब को राजी करने के लिए कलमा ए तैयबा और अस्तगफ़ार की कसरत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आखिरी आसरे में खूब इबादत करें। आखिर में मौलाना अफलाक़ रजा उवैसी ने मुल्क की खुशहाली, काम की तरक्की व अमन शांति और भाईचारे की दुआ कराई। उन्होंने जरूरतमंदों गरीबों व मिस्कीनों की अधिक से अधिक मदद करने की अपील की। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने स्वयं पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

