ए एस इंटर्प्राईजेज इलेक्ट्रॉनिक्स का भव्य उद्घाटन, सपा नेता जमालुद्दीन व सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान ने किया शुभारंभ।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। सहसवान में नियर बिसौली बस स्टैंड, डार्लिंग रोड स्थित ए एस इंटर्प्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक्स का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेता जमालुद्दीन और सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान उपस्थित रहे और उन्होंने व्यवसाय का औपचारिक शुभारंभ किया।
उद्घाटन के अवसर पर व्यवसायिक माहौल और नवाचार पर जोर दिया गया।
शाहिद खान ने अपने संबोधन में युवाओं और व्यवसायियों को टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में नए अवसरों का लाभ उठाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर नई पहल और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए इस तरह के स्टार्टअप और व्यवसाय अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
सपा नेता जमालुद्दीन ने भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को व्यवसाय की सफलता और क्षेत्रीय विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने स्टोर का अवलोकन किया और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। यह उद्घाटन क्षेत्र में व्यवसाय और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे
अरमान मलिक,शाज़ेब खान, शाहद खान, दानिश चौधरी, सोहिल खान,भूरे,शाज़,आदिल, अर्शी खान, काशिफ अली खान,जुबैर,फरमान,यासीन खान दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!