बदायूं में ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ मेले का भव्य शुभारंभ,बदायूं – प्रभारी मंत्री गुलाब देवी का दौरा।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। प्रदेश सरकार के 9 वर्ष और केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है।
प्रभारी मंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पहले प्रेस वार्ता की और उसके बाद डायट ऑडिटोरियम में आयोजित मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।

बदायूं पहुंची प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सबसे पहले मीडिया से बातचीत कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
इसके बाद उन्होंने डायट स्थित ऑडिटोरियम में ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ के तहत लगाए गए 9 दिवसीय मेले का उद्घाटन किया।
यह मेला प्रदेश सरकार के 9 वर्ष और केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
इस मौके पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!