नगर पालिका सभागार में उत्तर प्रदेश शासन न द्वारा नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। नगर पालिका परिषद सभागार में मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां अध्यक्ष नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपजिला अधिकारी सांई आश्रित शाखमुरी (आई ए एस) एवं अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासद अवढर शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, सचिन शर्मा, मदन लाल शाक्य, श्रीमती सीमा सक्सेना, के रूप में शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता , पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष गौड़ , मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्र्वरी , श्रीमती दीक्षा माहेश्वरी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा सहित सभी निर्वाचित सभासद एवं वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता एवं नगर पालिका के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!