काकोरी कांड के शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से तोड़े जाने कि विरोध में

मुकीम अहमद अंसारी

क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वधान में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी को भेजा

बिसौली,बदायूं। काकोरी कांड के शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से तोड़े जाने की विरोध में जनहित सत्याग्रह मोर्चा, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वाधान में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। इस दौरान वक्ताओं ने शाहजहांपुर नगर निगम द्वारा किए गए इस कृत्य और शहीदों के अपमान के खिलाफ रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश के महान क्रांतिकारियों के संघर्षों और बलिदानों के कारण ही देश आजाद हो पाया था। लेकिन दुखद है कि हमारी इस क्रांतिकारी विरासत को कुत्सित इरादों से मिटाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन आज की फासीवादी ताकतें भूल जाती हैं कि क्रांतिकारियों की विरासत और उनके सपनों को आगे बढ़ाने के लिए देश में लोग मौजूद है। इन महान क्रांतिकारियों की मूर्तियां तोड़ने से उनके विचारों को नहीं मिटाया जा सकता। वक्ताओं ने बताया टाउन हॉल, शाहजहांपुर में 1972 में स्थापित काकोरी एक्शन के अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खान और ठा.रोशन सिंह जैसे शहीदों को अपमानित करने वाला यह कृत्य ऐसे समय में हुआ जब पूरा देश शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन महान क्रांतिकारी शहीदों को याद कर रहा था। इधर जनपद मेरठ की सरधना विधानसभा क्षेत्र के गाँव भगवानपुर में सविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना बहुत ही निदनीय एव असामाजिक कृत्य है, पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाए लगातार बढ़ रही है जो बाबा साहब के विचारो को रोकने की साजिश है। साथ ही साथ साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष की विरासत पर धब्बा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह, हरीश चंद्र यादव, हर्षवर्धन, तेजेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, एड. योगेश कुमार यादव, एड. युधिष्ठिर यादव, एड. वेद प्रकाश यादव, आशुतोष पाठक आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!