दोहरा हत्याकांड, अब तक पांच सौ लोगों से पूछताछ कर चुकी पुलिस, 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के मामले में पुलिस अब तक करीब पांच सौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है।सूत्रों के मुताबिक सैंजनी गांव से लेकर दातागंज होते हुए बदायूं शहर व आसपास इलाके में लगे सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस खंगाल चुकी है।इससे भी पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है।
इस वारदात के बारे में जो भी जानकारी दे रहा है पुलिस उससे संपर्क कर रही है। आरोपी के परिजनों से लेकर अन्य सभी पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है। आसपास के गांव के लोगों से भी पुलिस संपर्क कर आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके ताऊ राकेश सिंह की हरकतों के बारे में पता लगा रही है।इन लोगों ने अपना अवैध साम्राज्य किस तरह कायम कर रखा था, उसमें किसका संरक्षण था, इन सभी बातों की जानकारी की जा रही है।प्लांट में इनकी दखल अंदाजी किस हद तक थी यह सब पता किया जा रहा है।इसके साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन कॉल डिटेल खंगालने के साथ यह पता किया जा रहा है।कि इनके संपर्क किन-किन लोगों से रहे हैं।पुलिस जांच में कई बड़े खुलासे सामने आने की उम्मीद है।
जल्द बढ़ेंगे आरोपियों के नाम, भूमिका की जांच जारी:-इस वारदात में जो भी अन्य आरोपी है उनके नाम भी जल्द ही केस में बढ़ने की उम्मीद है।पुलिस घटना से जुड़े सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।साथ ही ऐसे लोगों के नाम भी चिह्नित किए जा चुके हैं, जो इस मामले में शामिल रहे हैं। केस में भी इनके नाम जल्द ही बढ़ेंगे।साथ ही अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच हो रही है।सीओ सिटी ने बताया कि जल्द ही केस में आरोपियों के नाम शामिल किए जाएंगे। पुलिस की जांच जारी है।
बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, दिल्ली तक दबिश:-इस घटना के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के अलावा उसके ताऊ राकेश सिंह, भाई व तहेरे भाइयों की भी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।लेकिन वारदात के बाद से ही ये सभी आरोपी घर बंद कर भागे हुए हैं। अब इनकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखनऊ, दिल्ली तक दबिश दे रही है।इन लोगों के जो भी संभावित ठिकाने पुलिस को पता लग रहे हैं, वहां पुलिस पहुंच रही है।
इन सभी के मोबाइल कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। साथ ही इनके रिश्तेदारों व अन्य ऐसे लोग जहां इन लोगों ने शरण ली है उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।यह भी चर्चा है कि दो लोग नेपाल भाग निकले है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात से इन्कार कर रहे है।सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

