पूर्ति निरीक्षक की अगुवाई में टीम ने आधा दर्जन पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी का निरीक्षण किया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम पदार्थ व एलपीजी गैस सिलेंडर सुगमता पूर्वक उपलब्ध कराने के लिए पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह की अगवाई में टीम ने तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया।
गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा मय टीम के तहसील क्षेत्र के शमशेर ऑटोमोबाइल्स, हनुमान एनर्जी, रघुवीर फिलिंग स्टेशन, जय शिव इंडेन गैस एजेंसी, नायरा एंड फ्यूल ऑफ सर्विस, जे.के. फिलिंग स्टेशन, फार्मर एग्रो सर्विस सेंटर आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी एजेंसी या पेट्रोल पंप के खिलाफ कालाबाजारी, स्टाफ छिपाने या वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

