मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गांव अजनाबर में पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक चौपाल का आयोजन किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गांव अजनाबर में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में एक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। शुक्रवार को ग्राम अजनावर में आयोजित चौपाल में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के मन से भय दूर करना और उन्हें उनके अधिकारों की प्रति जागरूक बनाना है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इनमें विमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड लाइन 1098 शामिल है। इस दौरान महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका महिला कांस्टेबल कृष्णा आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

