उत्तर प्रदेश ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन “ड्राइवर महासंघ” ने विधायक को अपनी लंबित मांगों से संबंधित विज्ञापन सोंपा

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। आल उत्तर प्रदेश ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन “ड्राइवर महासंघ” ने विधायक नाहिद हसन को अपनी लंबित मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक नाहिद हसन से मिलकर ड्राइवरों की समस्याओं को विधान सभा में उठाने का अनुरोध किया। एसोसिएशन ने ड्राइवरों की सुरक्षा, बीमा, पेंशन और सामाजिक सम्मान से जुड़ी विभिन्न मागें रखी, जिस पर विधायक नाहिद हसन ने ड्राइवरों की बात को सहानुभूति पूर्वक सुना और आश्वस्त कराते हुए कहा कि समस्या समाधान के लिए विधानसभा में रखेंगे। श्री हसन ने ड्राइवरों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाने की अपील की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मुशब्बर हसन, पदाधिकारी व स्थानीय ड्राइवर मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!