नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। नवरात्रि के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की। सुबह से ही नगर के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु हाथों में फूल, नारियल और प्रसाद लेकर मां के दरबार में पहुंचे और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नवरात्रि के समापन अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन भी किया। नौ कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन हुआ।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

