पुलिस मुठभेड़ मे गौ हत्यारे को पैर में लगी गोली …

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी । तमाम सख्ती के बावजूद गौवंशीय पशुओं का वध कर मांस की तस्करी करने वाले गौहत्यारो पर पुलिस की लगातार कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। बीती रात्रि मसौली एव सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओ मे शामिल अभियुक्त को एक पुलिस मुठभेड़ मे लगड़ा कर दिया पुलिस की गिरफ्त मे आया अभियुक्त बकरीदी उर्फ गरीबा पुत्र हसन निवासी बंजारनपुरवा (जमालपुर) थाना मसौली का है।

बताते चले विगत कुछ समय से तमाम सख्ती के बाद भी गौहत्त्या कर मांस की बिक्री करने वाले सक्रिय गौतस्कर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे थे थाना सफदरगंज एवं मसौली पुलिस के लिए सिरदर्द बने गौतस्करो को पकड़ने के लिये सक्रिय हुई पुलिस ने एक सप्ताह के दो मुठभेड़ मे दो शातिर अभियुक्तों सहित आधा दर्जन लोगो को जेल भेज चुकी है बीती रात्रि में थाना मसौली व सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना मसौली क्षेत्रान्तर्गत बड़ागांव स्टेडियम मोड़ पर गश्त/चेकिंग कर रही थी कि नेवला करसण्डा से आईआईटी बड़ागांव मार्ग की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति के मोटरसाइकिल से आने की सूचना प्राप्त हुई, जिसे पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी कर रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ मे पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी बड़ागांव भेजा गया। जिसकी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस की मुठभेड़ मे गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बकरीदी उर्फ गरीबा पुत्र हसन निवासी बंजारनपुरवा (जमालपुर) थाना मसौली के रूप में हुई अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय जिंदा व 1 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, एक अदद मोटरसाइकिल बरामद हुई। अभियुक्त बकरीदी उर्फ़ गरीबा के विरुद्ध जनपद बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने प्रभारी निरीक्षक मसौली अजय प्रकाश त्रिपाठी एव थानाध्यक्ष सफदरगंज अमर कुमार चौरसिया की टीम की प्रशंसा की है।‌

Don`t copy text!