सहसवान। आगामी पर्व ईद-उल-फितर और रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में स्वच्छता एवं बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका परिषद सहसवान पूरी तरह मुस्तैद है। नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां ने एक विशेष बैठक कर सफाई नायकों का उत्साहवर्धन किया।
सफाई नायकों का सम्मान
नगर की स्वच्छता की जिम्मेदारी संभालने वाले सफाई नायकों के समर्पण को देखते हुए प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां ने सफाई नायक एम्सन, दीपक, विवेक, नीरज, शिवा और राजीव को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना इन सफाई नायकों के मजबूत कंधों पर है और इनके कठिन परिश्रम से ही नगर की छवि निखरती है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

