समसपुर बल्लू में उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। ब्लॉक के समसपुर बल्लू स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव प्रवेशी बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं।
कार्यक्रम में शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर एक रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करना था।
खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे 6 से 14 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं।
इस अवसर पर सहसवान की एकेडमिक टीम और संगठन के पदाधिकारियों ने मिलकर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया।
प्रधानाध्यापक राजन यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

