ग्रामीणों ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। तहसील क्षेत्र के गांव दबतोरा के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपकर जर्जर बिजली तार बदलने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गांव में लगे बिजली के जर्जर तार को बदलकर नए तार लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे पुराने बिजली के तार जर्जर हो गए हैं। इसके चलते थोड़ी बहुत शॉट सर्किट होने पर बिजली का तार टूट जाता है। इससे लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एड. मो. अजीम ने बताया कि इस जर्जर तार को बदलने के लिए बिजली विभाग के आला अधिकारियों को कई बार मांग पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एड. नकी खान ने बताया कि हमें विभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अभी तक जर्जर तार नहीं बदले गए हैं। जिस कारण हमेशा लोगों की जान पर खतरा मंडराता रहता है। ज्ञापन देते समय शोएब खान, शेर मोहम्मद मलिक, इरफान खान, जीशान, अनवार, मेहदी हसन, आले हसन, ओमकार, जगदीश, बाबू कुम्हार, भूरा, हंसपाल, माधोराम मौर्य, बृजपाल, राजाराम मौर्य आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!