खबर का हुआ असर युवक को घर से उठाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार में गिरफ्तारी दिखाई

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। सहसवान कस्बे के मोहल्ला पठान टोला से युवक को घर से उठाए जाने का मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। परिजनों द्वारा आला अधिकारियों से गुहार लगाने और मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने युवक पर अवैध हथियार रखने की धाराएं लगाते हुए गिरफ्तारी दर्शाई है।
परिजनों का आरोप है कि युवक को दिन में घर से ले जाया गया था, जबकि पुलिस ने देर रात उसकी गिरफ्तारी दर्ज की। मामले में पहले थाना स्तर पर जानकारी से इंकार किया गया, लेकिन बाद में बदायूँ पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गिरफ्तारी की पुष्टि की गई।
पुलिस का कहना है कि युवक पर पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज हैं और अवैध हथियार के मामले में कार्रवाई की गई है। वहीं, परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक का सोहिल पुत्र रफीक को नाजायज असले तमंचा 315 बोर मैं गिरफ्तारी दिखा कर जेल भेजा है
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है और लोगों की नजरें अब आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!