सहसवान में बसपा द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 135 वा जन्मदिवस मनाया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान बदायूं। बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली की ट्रैक्टर एजेंसी दिल्ली मेरठ रोड पर पार्टी की कार्यकर्ता एकत्रित हुए और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली के नेतृत्व में केक काटकर जन्म दिवस धूमधाम से मनाया इस उपरांत जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने कहा आज का दिन बहुत बड़ा दिन है आज के दिन बाबा साहब ने देश का संविधान बनाया था जिसे हम सभी हिंदुस्तानी मानते हैं और संविधान के अनुसार चलते हैं हम सभी को बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलना है
इस मौके पर अनोखे लाल, रमेश सागर, महावीर वाल्मीकि, डॉ सुभान अली, कौशर अली, फराज खान, मोराम सिंह यादव, जाकिर मेंबर, जुबेर, सैफ अली, आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!