एक मामूली विवाद ने हिंसा का रूप लिया, गांव खैरपुर बल्ली में बिजली के तार देखने को लेकर हुए झगड़े के बाद 30 से अधिक लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट ओर तोड़फोड़ की

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खैरपुर बल्ली गांव में बिजली के तार देखने को लेकर हुए झगड़े के बाद 30 से अधिक लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना शनिवार, 12 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे की है। पीड़ित के पुत्र दिलगीर गांव के ट्रांसफार्मर पर बिजली न आने का कारण जानने के लिए तार देख रहा था। इसी दौरान मजरुल और उसके कुछ साथी वहां पहुंचे और दिलगीर को गाली-गलौज करने लगे। गांव वालों ने उस समय मामला शांत करा दिया था।

कुछ देर बाद मजरुल, शमीम, नजरूल, अब्दुल, भूरे, अतामुहम्मद, उमर, कय्यूम, आरिफ, शायर अली, नसरत, अजमल, जैद और फईम सहित 15-20 अज्ञात साथी पीड़ित के घर में घुस आए। इन सभी के हाथों में अवैध तमंचे, लाठी, डंडे और ईंट-पत्थर थे।

हमलावरों ने घर में घुसकर पीड़ित के परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने घर के सामान की भी तोड़फोड़ की। अवैध हथियारों से किए गए हमले में नफासत पुत्र निजाकत और दिलगीर पुत्र कमर को गंभीर चोटें आईं।

शोर सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को हमलावरों से बचाया। जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी, साथ ही घर पर ईंट-पत्थर भी फेंके। पीड़ित ने बताया कि मुख्य आरोपी मजरुल दबंग और अपराधी किस्म का व्यक्ति है, जिसके खिलाफ दिल्ली के थानों में कई मामले दर्ज हैं।

पीड़ित परिवार ने अपनी जान-माल का खतरा बताते हुए सहसवान कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है फैमिली की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!