जायन्ट्स ग्रुप महिला समृद्धि द्वारा सामूहिक एकजुटता का परिचय देते हुए जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग प्रदान किया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि द्वारा सामूहिक एकजुटता का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग प्रदान किया है। समूह की सदस्यों ने न केवल आर्थिक रूप से परिवार की मदद की, बल्कि नववधू के गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान एवं अन्य उपहार भेंट स्वरूप प्रदान किए। इस कार्य के दौरान समूह की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि बेटियों का विवाह केवल एक परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा कर्तव्य है। इस आयोजन में समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे न केवल मानवता की सेवा हुई बल्कि आपसी भाईचारे की भावना भी सुदृढ़ हुई। इस अवसर पर फेडरेशन आफिसर रूपम गुप्ता, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारूल अग्रवाल, डॉ स्वाति रंजन, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहीं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

