संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत परिवार में मच गया कोहराम

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर गढी का रहने वाला 25 वर्षीय संजू पुत्र मोहनलाल का पूरा परिवार कल उझानी कोतवाली क्षेत्र के भागीरथी कछला गंगाघाट पर स्नान करने गया था संजू कल घर पर अकेला था परिवार के लोग जब शाम को गंगा स्नान करके वापस लौट रहे थे तो संजू गांव के बाहर खेत में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था परिजन उसे सहसवान निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी रेफर कर दिया जहां पर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संजू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!