अल हफ़ीज़ एजुकेशनल एकेडमी, सहसवान में शनिवार की शाम एक यादगार और शानदार ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी के चेयरमैन कलीमुल हफ़ीज़ एवं मुख्य अतिथि मुईज़ अली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
सहसवान, बदायूं। समारोह के दौरान छात्रों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और प्रभावशाली भाषणों ने माहौल को जीवंत बना दिया और पूरी शाम में चार चांद लगा दिए। अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।
अल हफ़ीज़ एजुकेशनल एकेडमी को सहसवान की सबसे खूबसूरत और उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं में गिना जाता है, और इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर इसकी गुणवत्ता और प्रतिष्ठा को साबित कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर चेयरमैन कलीमुल हफ़ीज़ ने अपने संबोधन में कहा कि उनका उद्देश्य एक ऐसा समाज बनाना है जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो और हर बच्चे को समान अवसर के साथ अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
यह शाम न केवल छात्रों के लिए यादगार रही, बल्कि सभी उपस्थित लोगों के लिए गर्व और खुशी का अवसर बन गई।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

