घर के सामने खड़ी बाइक हटाने को लेकर की गाली गलौज मारपीट जाति सूचक शब्दों का किया प्रयोग दो भाइयों के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में मामला हुआ दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम रायपुर खुर्द निवासी राम बहादुर तोताराम जाटव ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बाइक घर के सामने खड़ी थी किसी बीच हनी, बसु पुत्र हरिओम शर्मा बाइक से पहुंचा और बाइक हटाने के लिए गाली गलौज मारपीट करने लगा जब इसका विरोध किया तो वह जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसने डंडा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 86 धारा 115/2, 352, 351 / 2, अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में दोनों भाइयों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने राम बहादुर को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अबियापुर भेजा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

