बिसौली,बदायूं। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शमशेरा ऑटोमोबाइल्स एवं राधा गोबिंद गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। श्री सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंपों एवं एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर उपलब्ध है।
शमशेरा ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप के निरीक्षण के दौरान वहां कार्यरत कर्मचारियों व प्रबंधक को निर्देशित किया कि पंप पर आने वाले सभी ग्राहकों को नियमानुसार पेट्रोल व डीजल उपलब्ध कराया जाए। पेट्रोल व डीजल वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। राधा गोविंद गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान भीड़ को देखकर पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने प्रबंधक को बुलाकर निर्देशित किया कि गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलेंडर उपलब्ध कराएं। ग्राहकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

