शादी समारोह से वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने जेवर व नकदी लूट कर हुए फरार
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में देर रात शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे एक बाइक सवार दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने तीन लाख रुपया से अधिक के जेवरात और नकदी लूट ली और धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित ने सोमवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्रायपुर निवासी रोहित पुत्र राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह रविवार को अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बिसौली आया था और जयमाल कार्यक्रम के बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से करीब एक बजे अपने घर जाने को निकला। प्रार्थना पत्र में रोहित ने लिखा है कि उसकी बाइक आंवला रोड पर नक्टा बाग के समीप अचानक बाइक से आए तीन बदमाशों ने पहले उसे रूकने को कहा मगर जब वह नही रूका तब बदमाशों ने बाइक को पैर मार कर नीचे गिरा दिया जिसमें उसकी पत्नी बेहोश हो गई। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि बाइक गिराने के बाद बदमाशों ने उससे मोबाइल छीन लिया और चाकू के दम पर उसके पास मौजूद करीब पांच हजार की नकदी के अलावा पत्नी पिंकी के गले में पड़ी एक तौला सोने की लर, एक तौला सोने के कुंडल, ढाई सौ ग्राम चांदी की गुलशन पट्टी और एक सोने का ओम लूट लिया और मोबाइल वापस कर धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि उसने 112 पर पुलिस कॉल की मगर रिसीव नही हुई। इस मामले में कोतवाली पुलिस से सम्पर्क करने का प्रयास किया मगर फोन न लग सका। इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

