पश्चिम बंगाल में खिला विकास का कमल  पंडित सचिन शर्मा

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी, दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय ने यह सिद्ध कर दिया है कि देश की जनता विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की राजनीति के साथ दृढ़ता से खड़ी है। यह विजय केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनविश्वास, परिश्रम और समर्पण की विजय है।

यह अभूतपूर्व सफलता समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन की सुदृढ़ शक्ति एवं जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, पारदर्शी कार्यशैली और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र ने देश के कोने-कोने में विश्वास को सशक्त किया है।

इस ऐतिहासिक विजय के लिए समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह विजय नए भारत के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!