सपा कार्यकर्ताओं ने गैस बिजली एवं खाद को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गैस, बिजली एवं खाद को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार सतीश प्रेमी ने कहा कि गैस उपभोक्ताओं को डीएसी नंबर और गैस केवाईसी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराया जाएं। पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी ने विद्युत विभाग की अघोषित विद्युत कटौती के कारण किसानों की फसलें सूख रही है। अघोषित कटौती बंद कर 18 से 20 घंटे निर्वाण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। विधानसभा अध्यक्ष एड. सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गैस एजेंसी द्वारा गैस उपभोक्ताओं को 25 दिन शहरी तथा 45 दिन ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग के बाद भी डिलीवरी समय पर नहीं की जा रही है। किसानों को विद्युत आपूर्ति समय से न मिल पाने के कारण फसले सूख रही हैं।
किसानों को अपनी फसल के लिए आवश्यक खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एड. सुरेंद्र सिंह यादव, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. अल्ताफ हुसैन, पूर्व प्रमुख खजाना देवी, सुरेंद्र सागर, अमित मथुरिया, प्रधान रामबाबू, एड. जुगेंद्र सिंह, एड. इकरार अहमद, सतपाल सिंह, ईशपाल सिंह, अवनीश कुमार, सौरभ कुमार, सज्जन कुमार सिंह, मो. मुनाजिर, राजेंद्र सिंह जाटव, कल्यान सिंह, राजपाल सिंह यादव, फूल सिंह कमलेश यादव राम मोहन कपिल देव जयपाल सिंह, बलवीर सिंह, कमल सिंह आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

