विधायक ने जनगणना- 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ करते हुए सभी से जनगणना अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। विधायक आशुतोष मौर्या ने अपने आवास से जनगणना – 2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ करते हुए सभी क्षेत्रवासियों से जनगणना अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
बृहस्पतिवार को विधायक आशुतोष मौर्या ने अपने आवास से स्व गणना की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वह जनगणना अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक होगा। 07 मई से 21 मई तक स्व गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिसमें लोग स्वयं अपने मोबाइल कंप्यूटर अथवा लैपटॉप से घर बैठे जनगणना की पूरी जानकारी भर सकेंगे। स्व गणना का कार्य देश में पहली बार हो रहा है जिस प्रक्रिया अधिक आसान तेज एवं पारदर्शी रहेगी। इस दौरान नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह, कस्बा लेखपाल संदीप कुमार, सौरभ शर्मा भूलेख तहसील प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

