घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पूर्ति कार्यालय पर मीटिंग आयोजित की गई।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पूर्ति कार्यलय पर मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार ने एजेंसियों को निर्देशित किया कि लंबित डिलीवरी को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक समय पर पहुंचाया जाए। श्री गंगवार ने उपभोक्ताओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए गैस एजेंसियों को होम डिलीवरी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। जिससे लोगों को घर बैठे गैस सिलेंडर मिल सके और वितरण केंद्रों पर भीड़ कम हो। इस दौरान रमाया गैस एजेंसी खेड़ादास, गुरु कृपा भारत गैस आसफपुर, शिव शक्ति ग्रामीण वितरक एजेंसी मुंडिया धुरेकी, महाविद्या भारत गैस एजेंसी दवतौरी, वटकेश्वर इंडेन गैस पेंपल, राधा गोविंद भारत गैस, जय शिव इंडेन गैस वजीरगंज आदि के प्रतिनिधि एवं प्रबंधक उपस्थिति रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!