एक नवविवाहित ने अपने देवर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप पति व ससुर ने निकाला घर से बाहर,  पीड़िता ने पति ससुर व देवर पर नाम दर्ज तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र के ग्राम नदायल में एक नवविवाहिता ने अपने देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, तो पति और ससुराल वालों ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 21 सितंबर 2024 को फैजान पुत्र विलायत अली निवासी ग्राम नदायल से हुआ था। शादी के बाद से ही उसका देवर सोहेल उस पर बुरी नजर रखने लगा था और कई बार उसके कमरे में घुस आया।

एक दिन जब पीड़िता घर पर अकेली थी और परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में गए हुए थे, तब देवर सोहेल उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी बसी अहमद, अतीक अहमद और उसकी मां सददो बेगम मौके पर आ गए। उन्हें देखकर सोहेल पीड़िता को छोड़कर भाग गया।

पीड़िता ने इस घटना की सूचना अपने पति फैजान को दी, जो दिल्ली में पर्स का कारखाना चलाते हैं। पति के दिल्ली से लौटने पर जब पीड़िता ने उसे पूरी बात बताई, तो फैजान, देवर सोहेल और ससुर विलायत अली ने मिलकर उसे लात-घूंसों और डंडों से पीटा। उन्होंने सानिया को घर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि यदि उसने कोई कानूनी कार्रवाई की तो उसे तलाक दे देंगे और जान से मार देंगे।

मजबूर होकर पीड़िता ने मोहल्ला शहबाजपुर, सहसवान थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!