मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर सहसवान में आभार बैठक, मिठाई खिलाकर दी बधाई
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। विकासखंड सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
विकासखंड सहसवान में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भगवान दास की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
प्रधानों का कहना था कि इस निर्णय से गांवों में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और जनहित के कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दीं।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष भगवान दास, डाल सिंह भारती, कुलदीप शर्मा, डॉ. तिलक सिंह, श्रीपाल सिंह, लालू यादव, दीपक शर्मा, राम बहादुर, मुनीश, राहुल सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

