नगर पालिका परिषद द्वारा पीएम सम्मन निधि योजना के तहत 1 जून से 30 जून तक चलने वाले लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। नगर पालिका परिषद द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के तहत 1 जून से 30 जून तक चलने वाले लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें स्ट्रीट फूड वेंडर्स योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि ऋण योजना जैसी प्रमुख योजनाओं के तहत ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
नगर पालिका सभागार में आयोजित लोक कल्याण मेले में नागरिकों को इन योजनाओं से जोड़ने के लिए अलग-अलग डेस्क स्थापित किए गए। जहां पर प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा आवेदन पत्र भरवाने में सहायता प्रदान की गई। मेले में स्ट्रीट फूड वेंडरों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई ताकि वह मानक के अनुरूप सुरक्षित खाद्य परोस सकें। इस दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण सुविधाओं के साथ नागरिकों को डिजिटल भुगतान प्रणाली के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर पालिका लिपिक राजीव कुमार, यशोदा नंदन, रोहित लोहान, नदीम अब्बासी, रमेश, जितेंद्र, अनमोल, व्योमेश पाठक, नितिन सक्सेना, अमित, गगन, रवि आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

