तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित की गई। जिसमें अधिवक्ताओं और तहसीलदार विसौली के बीच चल रहा गतिरोध सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त हो गया। बैठक में तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में अधिवक्ताओं का पूरा सम्मान किया जाएगा तथा विधिक एवं प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शिता और सहयोगात्मक भावना से संपन्न कराया जाएगा। तहसीलदार के सकारात्मक आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होने पर संतोष जताया। बैठक में आपसी संवाद और समन्वय को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। ताकि न्यायिक कार्य प्रभावित न हों और आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने की। इस अवसर पर गजेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह, रविंद्र पाल, प्रेमशंकर यादव, अभीक्ष पाठक, सुधारक सक्सेना, राजेश भारद्वाज, मुकेश कुमार, सुमित पाठक, केपी सिंह, अबरार खान, बलवीर सिंह, मो. जावेद खां, भविष्य सिंह, रंजीत सिंह, विवेक यादव, विदित मिश्रा आदि बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जून के बाद सभी कार्य सामान्य रूप से संचालित किए जाएंगे तथा आपसी सौहार्द बनाए रखा जाएगा।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!