नगर पंचायत लिपिक से की मारपीट जान से मार देने की थी धमकी, आरोपी सहित दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। नगर पंचायत दहगवां में तैनात लिपिक मोहित दुबे ने थाना जरीफ नगर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया वह कार्यालय में बैठा हुआ विभागीय कार्य निपटा रहा था कि इशी बीच नगर पंचायत दहगवां निवासी अमित शर्मा पुत्र मिहिलाल शर्मा अपनी एक अन्य साथी के साथ जिसे सामने आने पर पहचान लूंगा उसके कार्यालय में आया आते ही मोबाइल से वीडियो बनाने लगा मैंने जब इनकार किया तो उसने मेज पर रखी हुई सरकारी फाइल इधर-उधर फेंक दी तथा मारपीट करने लगा कार्यालय के कर्मचारी बचाने आए तो उनके साथ भी उसने मारपीट की और गाली गलौज की तथा जाते समय जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।
पीड़ित मोहित दुबे के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी अमित शर्मा के विरुद्ध अपराध संख्या 165 धारा 221, 132, 352, 391/3, 308/2 के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी अमित शर्मा ब उसके साथी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

